उपखण्ड अधिकारी बालोतरा ने किया विवेकानन्द सन्देश यात्रा के पोस्टर का विमोचन

विवेकानन्द सन्देश यात्रा के बालोतरा में पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से आज विवेकानन्द सन्देश यात्रा समिति एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त कार्यक्रम में विवेकानंद शोभा यात्रा पोस्टर का विमोचन बालोतरा के उपखंड अधिकारी श्री विवेक व्यास ने विमोचन किया।साथ ही उपखंड अधिकारी बालोतरा,उप अधीक्षक पुलिस बालोतरा एवं थानाधिकारी बालोतरा श्री उगमराज सोनी को निमंत्रण दिया गया।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर सम्बोधित करते हुए श्री विवेक व्यास ने कहा कि विवेकानंद जी के सन्देश आज भी ग्राहृय है तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास भारत, राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने वाला है। विशेष कर युवा वर्ग को विवेकानन्द जी के सन्देश दिशा प्रदान करने वाली है।
भारत की आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से राजस्थान के संपूर्ण 33 जिला मुख्यालयों एवं चयनित नगरों में ‘‘विवेकानन्द संदेश यात्रा’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 19 नवंबर 2022 को झुंझनू जिले के खेतड़ी स्थित रामकृष्ण मिशन कार्यालय से प्रारंभ होकर संपूर्ण राजस्थान का भ्रमण करते हुए 7 जनवरी 2023 को जोधपुर में समाप्त होगी। इस यात्रा का शुभारंभ भारत के माननीय उपराष्ट्रति महोदय के करकमलों से किया गया है।
यह संदेश यात्रा आगामी ….13.12.2022को बालोतरा आ रही है। इस अवसर पर एक शोभा यात्रा एवं उसके उपरांत विवेक संवाद सभा का आयोजन किया जाएगा ।यात्रा संयोजक भरत कुमार लोहिया ने बताया कि
इस बैठक में शोभा यात्रा में शामिल हो रहे एवं प्रदेश भर में साथ में रहने वाले संतों, प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था एवं बालोतरा रखे जाने वाले कार्यक्रमों एवं शोभायात्रा के मार्ग को अन्तिम रूप दिया गया।
आज के विशेष कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के रीजनल मंत्री सेवा भवानी शंकर गौड़, बालोतरा अध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग,यात्रा संयोजक भरत लोहिया.यात्रा सह-संयोजक अशोक कुमार श्रीमाली एवं चन्द्रप्रकाश गर्ग, द्वारका प्रसाद गोयल, सुरेश सर्राफ, रमेश त्रिवेदी,रघुवीर प्रसाद सिंहल. प्रताप घांची. बाबूलाल हाकम. नेमीचंद बारूपाल . राहुल अग्रवाल. गणपत चोक्सी.पवन लोहिया. यक्षत लोहिया. घेवरचंद प्रजापत आदि ने भाग लिया।

Share This Article
Follow:
CEO Balotra News
Exit mobile version