बालोतरा में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए बड़ा एक्शन लिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच. गुइटे और जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशों पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत 20 प्रतिष्ठानों के खिलाफ न्यायालय में मामले दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और खाद्य व्यवसायियों में सतर्कता बढ़ी है।
जांच अभियान की प्रमुख बातें
- अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी के मुताबिक विभिन्न प्रतिष्ठानों से 143 इन्फोर्समेंट सैंपल और 240 सर्विलेंस सैंपल लिए गए। अनेक सैंपलों की जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि हुई।
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारी राम और उनकी टीम ने मिलावट की जांच के लिए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
- जांच में जिन प्रतिष्ठानों की खाद्य सामग्री में मिलावट पाई गई, उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है।
कोर्ट में केस दर्ज 20 प्रतिष्ठान – सूची

डॉ. चौधरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किए गए हैं जिनकी खाद्य सामग्री में मिलावट पाई गई:
# | प्रतिष्ठान का नाम | उत्पाद |
---|---|---|
1 | उजाला एजेंसी, कृषि मंडी बालोतरा | वनस्पति घी,तेल |
2 | टी. आर. किराणा दूध डेयरी एंड बेकरी स्टोर, बायतु | दही |
3 | वैली व्यू क्लब एंड रिसॉर्ट, नाकोड़ा जसोल | पनीर |
4 | थार मानसरोवर आइसक्रीम, बालोतरा | आइसक्रीम |
5 | थार मानसरोवर आइसक्रीम, बालोतरा | कुल्फी |
6 | रमेश मार्केटिंग, सिवाना | आइसक्रीम |
7 | मनराधे स्वीट एंड नमकीन, बालोतरा | दही |
8 | धनवंतरी स्वीट, समदड़ी | दही |
9 | नाकोड़ा डेयरी, समदड़ी | दूध |
10 | मां नागणेची नमकीन, सिणधरी | नमकीन |
11 | श्री लक्ष्मी नारायण बर्फी मावा, काकू मार्केट, पादरू | दही |
12 | सिद्राज रेस्टोरेंट, बालोतरा | खुला पनीर |
13 | माजीसा स्वीट होम, जसोल | दही |
14 | न्यू कैलाश होटल एंड रेस्टोरेंट, पचपदरा | दही |
15 | दी लश कैफे, जसोल | पनीर |
16 | फर्स्ट क्लास हाईवे होटल, कूडी | दही |
17 | बालाजी जनरल स्टोर, बालोतरा | आइसलोली |
18 | हैप्पी सॉफ्टी आइसक्रीम एंड कुल्फी, बालोतरा | आइसक्रीम |
19 | मेसर्स चिरंजीलाल खूबचंद, बालोतरा | दही |
20 | बीकानेर मावा भंडार, सिणधरी | मावे की मिठाई |
प्रशासन की सख्ती का असर
इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं को मिलावटखोरी के ख़तरे से सतर्क रहने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। नामी होटल, मिठाई और डेयरी उत्पाद विक्रेताओं के भी जांच के घेरे में आने से आमजनों में भी जागरूकता बढ़ी है।
बालोतरा में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ चलाया गया यह अभियान उपभोक्ता स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई से मिलावटखोरी पर प्रभावी रोक लगेगी और लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी।