नारी गौरव सम्मान समारोह:मातृ शक्ति को जागृत करने और रक्तदान के लिए कार्य करने के लिए मारवाड़ की लीला जाजवा का हुआ सम्मान

 
नारी गौरव सम्मान समारोह:मातृ शक्ति को जागृत करने और रक्तदान के लिए कार्य करने के लिए मारवाड़ की लीला जाजवा का हुआ सम्मान

 

बालोतरा के रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान की महिला कार्यकर्ता लीला जाजवा का डॉ.अंबेडकर उत्थान परिषद जयपुर के नारी गौरव सम्मान समारोह में सम्मानित किया। इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं पूर्व आईएएस अनिल कुमार गोठवाल ने सामाजिक कार्यों एवं नारी शक्ति को जागरूक, रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाने पर नारी गौरव सम्मान प्रदान किया।

इस मौके पर लीला जाजवा ने बताया कि मारवाड़ की एक महिला को गुलाबी नगरी में सम्मान मिला है। उसके लिए आयोजन कमेटी का आभार व्यक्त करती हूं। इस सम्मान में सालगाराम परिहार एवं रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के सहयोग से मिला है जो पूरी टीम इस सम्मान का है। मैं हमेशा मानवीय सेवा में तत्पर रहूंगी। जाजवा ने बताया कि महिलाओं को हमेशा अपने हक एवं अधिकारों के लिए तत्पर रहूंगी और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी।वहीं, महिला स्वय सहायता समूह एवं लक्ष्य राजीविका में भी महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने एवं उनके हितों के लिए हमेशा सेवा में तत्पर रहने की बात की है।

 

Share This Article
Follow:
is an Indian Artist, Web Developer , and Writer. Also known as Artist Mox Rathore and Mukesh Rathore.
Exit mobile version