बालोतरा, 22 जनवरी 2024: राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में बालोतरा जिले के 180 घोष स्वयंसेवकों ने आदर्श विद्यालय माजीवाला में तीन दिवसीय वर्ग का समापन किया। सोमवार को शहर में घोष संचलन का आयोजन किया गया।

शहर के छत्रीयो का मोर्चा से सोमवार को 4 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 दलों में घोष यंत्र, आनक, प्रणव, बासुरी, तासा, त्रिभुज, शंख, मृदंग, के साथ घोष रचना श्री राम, किरण, के साथ शहर में निकला संचलन।
मोर्चा से प्रस्थान होकर, पनघट रोड़, गौर का चोक, वानर चौक, माली समाज बगेची, जगदम्बा माता मंदिर, डाक बंगला, नया पूरा झूलेलाल मंदिर, हनवंत भवन, अग्रवाल कॉलोनी, माली समाज बगेची उम्मेदपुरा, चोंच मंदिर, होते हुए, रावण दहन मैदान आकर समाप्त हुआ। रावण दहन मैदान में घोष का प्रदर्शन हुआ, जिसमे घोष प्रदर्शन देखने सैकड़ों की संख्या में शहरवासी एकत्रित हुए।

इस दौरान मंच पर घोष विभाग प्रमुख लक्ष्मण डाभी ने संबोधित करते हुए कहा कि, विश्व के इतिहास में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक पल में 500 वर्षों के संघर्ष और 3 लाख राम भक्तों के बलिदान के बाद इस ऐतिहासिक दिन का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह अवसर पर हम सौभाग्यशाली हैं कि इस दिन के हम साक्षी बने। उन्होंने कहा कि घोष स्वयंसेवकों को अनुशासन सीखता है, घोष साधना और तपस्या का स्वयंसेवक का अंग हैं।

घोष संचलन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। लोगों ने घोष संचलन के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की। घोष संचलन शहर में एक अलग ही उत्साह का माहौल बना दिया।