बांठिया ने भाजपा द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव में लिया भाग

Media Desk
By Media Desk

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जयपुर में आयोजित विधानसभा घेराव में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने भाग लिया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि प्रदेश में गौवंश में फैली लम्पी बीमारी में लापरवाही,किसानों से वादा
खिलाफी, अजारकता,बेरोजगारी, प्रदेश में बिगड़ी
कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय
से विधानसभा घेराव के लिए कूच किया गया।इससे पूर्व आयोजित सभा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया,सांसद घनश्याम तिवाड़ी,रामचरण बोहरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, मोहनलाल गुप्ता, अशोक परनामी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य में कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ हमला बोला।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक कर्ज माफी नहीं हुई है। सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। गहलोत सरकार गायों की हत्यारी है। बीजेपी मांग करती है कि जिन किसानों और पशुपालकों की गायों की मौत हुई है, उन सभी को मुआवजा सरकार दे।प्रदेश मे
वर्तमान समय मे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नही लग रहा है।आये दिन प्रदेश में हिसा होती है।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी भी।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी दी जन्मदिन की बधाई:-
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को उनके जन्मदिन पर माला पहनकर व मुह मीठा करवाकर बधाई दी।उन्होंने ने जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गायो की पूजा अर्चना कर उनको गुड़ खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की।

Share This Article
By Media Desk Media Team
Follow:
Balotra News Media Team