गौ सेवा करके मनाया गहलोत व आडवाणी का जन्मदिन

MOX RATHORE

गौ सेवा करके मनाया गहलोत व आडवाणी का जन्मदिन

Balotra News Photo


भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर वरिष्ठ भाजपा नेता उप प्रधान मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी व राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत का जन्मदिन मनाया गया,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान के निर्देशन में सभापति सुमित्रा देवी जैन व पूर्व सभापति पारस भंडारी के मुख्य आतिथ्य में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री चेनाराम माली,नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा,ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष विमल मालवीय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता उप प्रधान मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी व राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए गौ माता की सेवा में अन्नपूर्णा गौशाला में हरा चारा व गुड़ गौ वंश को खिलाते हुए लाल कृष्ण आडवाणी व राजेंद्र गहलोत के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गयी,जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि भाजपा एक संस्कारवान संगठन है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना जन्मदिन फ़ालतू खर्च में ना करके विभिन्न सेवाओं के प्रकल्प द्वारा मनाता है इसी प्रक्रिया का निर्वाहन करते हुए हमने पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का जन्मदिन गौ माता की सेवा करके मनाया है,ओबीसी मोर्चा के महामंत्री चेनाराम माली ने वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी व सांसद राजेंद्र गहलोत के जन्मदिन पर अन्नपूर्णा गौशाला में सेवा प्रदान करते हुए आर्थिक सहयोग भी दिया उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया!इस अवसर पर ओमप्रकाश माली,नरसिंह सोलंकी,जनक गहलोत,गौतम गहलोत,अशोक राजपुरोहित,वासुदेव अग्रवाल,भंवरलाल माली,महावीर माली ,अमित दवे सहित सदस्य मौजूद रहे!

Share This Article
Follow:
Mox Rathore is a dynamic professional known for his contributions to journalism, web development, art, and writing. As a news editor at Balotra News, he is committed to delivering accurate and impactful news. Additionally, he is the founder of MOX RATHORE WEB SOLUTIONS, providing innovative web development solutions. Beyond journalism and technology, Mox is also a passionate artist and writer, expressing creativity through various mediums. With a strong presence in media and digital innovation, he continues to make a mark in his field while staying rooted in his hometown, Balotra, Rajasthan.