पेपर लीक मामले में भाजयूमो ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका गहलोत का पुतला

Media Desk
Balotra News Photo

बालोतरा। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को घंटाघर के समीप अशोक गहलोत का पुतला फूंका। भाजयूमो ज़िला मीडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया की रविवार को भाजपा व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सेकंड ग्रेड जीके का पेपर लीक होने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए घंटाघर के समीप प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Balotra News Photo

अवस्थी ने कहा कि कहा कि राजस्थान सरकार एक तो भर्ती ठीक से नहीं करवा पा रही है। वहीं जिस भर्ती की विज्ञप्ति निकल जाती है, उस पर अभ्यार्थी 200 किलोमीटर दूर पेपर देकर जब वापस अपने घर पहुंचता है, तो उसको शाम को पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। सेकंड ग्रेड जीके का पेपर शनिवार को 9 बजे होना था। अभ्यार्थी परीक्षा सेंटर पर पहुंच गए थे, लेकिन कई अभ्यर्थियों को शुक्रवार रात को ही पेपर मिल गया। राजस्थान की गहलोत सरकार में इतना भ्रष्टाचार हो गया है कि पैसे दो और नौकरी लगो। गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

Balotra News Photo

इस दौरान केंद्रीय क्रषि कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, रानिवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, युवामोर्चा ज़िलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, महेंद्रगौड़, केवलचंद मेघवाल, नरपतसिंह उमरलाई, सुमित रामावत, कपिल दवे आदि भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
By Media Desk Media Team
Follow:
Balotra News Media Team