तीन दिवसीय महोत्सव में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम
बालोतरा, 8 फरवरी: घाँची समाज द्वारा निर्मित भव्य श्री सांवलाजी भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कल धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ होगी। तीन दिवसीय यह महोत्सव 8 से 10 फरवरी तक घाँची समाज भवन, गायत्री चौक, बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।
![घाँची समाज में श्री सांवलाजी भगवान मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से शुरू 7 Balotra News Photo](https://balotranews.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG_2353-768x1024.jpeg)
अखंड ज्योति की स्थापना से प्रारंभ हुआ महोत्सव: शुक्रवार को सिरोही जिले के वेलांगरी गांव स्थित मुख्य श्री सांवलाजी भगवान मंदिर से अखंड ज्योति लाकर यज्ञशाला में स्थापित की गई। अखंड ज्योति स्थापना के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और वेदपाठी ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के बीच विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। समाज के बंधुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।
शोभायात्रा बनेगी आकर्षण का केंद्र: शनिवार सुबह समाज के सदस्य गाजे-बाजे और भव्य झांकियों के साथ मंगल कलश यात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा के दौरान शहर की गलियों को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जाएगा, जिससे धार्मिक वातावरण और भी जीवंत बन जाएगा।
![घाँची समाज में श्री सांवलाजी भगवान मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से शुरू 8 Balotra News Photo](https://balotranews.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG_2378-1024x768.jpeg)
शहर के घांची समाज भवन में नवनिर्मित सांवलाजी भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को महंत निर्मलदास महाराज, महंत नृसिंहदास महाराज समदड़ी और संत सुखराम महाराज के पावन सानिध्य में किया जाएगा।
धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संगमयह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव को भी मजबूत करेगा। आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इनपुट : दौलत आर