
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय नौसेना के नए निशान का अनावरण किया। नौसेना के नए निशान से अंग्रजों की पहचान क्रॉस को पूरी तरह से हटा दिया गया है। साल 1950 के बाद से आज चौथी बार भारतीय नौसेना के निशान को बदला गया है। अब नौसेना का नया ध्वज छत्रपति शिवाजी महाराज के सील से प्रेरित है। अब तक इंडियन नेवी के ध्वज पर सेंट जॉर्ज क्रॉस का झंडा लगा होता था किन्तु आज उसे पूरी तरह से हटा दिया गया। अब इंडियन नेवी का नया पताका “औपनिवेशिक अतीत से दूर समृद्ध भारतीय समुद्री विरासत के अनुरूप” होगा।